शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लोटस सर्जिकल्स के अधिग्रहण के लिए ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स और प्रेमजी इन्वेस्ट का करार

 ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स और प्रेमजी इन्वेस्ट ने करार का ऐलान किया है। दोनों कंपनियों ने यह करार लोटस सर्जिकल्स के अधिग्रहण के लिए किया है। लोटस सर्जिकल्स का अधिग्रहण 348 करोड़ रुपये में होगा। आपको बता दें कि लोटस सर्जिकल्स घाव भरने में इस्तेमाल उत्पादों का निर्माण करती है।

 लोटस सर्जिकल्स में ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स 67 फीसदी हिस्से का अधिग्रहण करेगी।इसके लिए कंपनी 233 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। वहीं प्रेजी इन्वेस्ट बाकी के 33 फीसदी हिस्से का अधिग्रहण करेगी। इसके लिए कंपनी 115 करोड़ रुपये का निवेश करती है। ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स और प्रेमजी इन्वेस्ट ने लोटस सर्जिकल्स के 100 फीसदी हिस्से के अधिग्रहण के लिए शेयर खरीद समझौता पर हस्ताक्षर किया है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह करार इंडिया मेडिकल कंज्यूमेबल्स होल्डिंग लिमिटेड,समारा कैपिटल इंटीटी और दूसरे शेयरधारकों से किया गया है। इन दोनों कंपनियों का लोटस सर्जिकल्स के अधिग्रहण का मकसद मेडिकल टेक्नोलॉजी प्लैटफॉर्म के गठन का है। दोनों कंपनियों का उद्देश्य इसके जरिए वैश्विक स्तर का प्लैटफॉर्म बनाने का है जो उचित कीमत पर वैश्विक स्तर के उत्पादों को न केवल डिजाइन करे बल्कि उसकी मैन्युफैक्चरिंग के अलाावा इसका वितरण भी करे। 

कंपनी की प्लैटफॉर्म में वृद्धि के लिए ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक तरीका अपनाने की योजना है। ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष एम ए एम अरुणाचलम ने कहा कि इस अधिग्रहण के जरिए हम मेडिकल टेक्नोलॉजी कारोबार में प्रवेश कर रहे हैं। हमारा मानना है कि भारतीय मेडिकल उद्योग के मांग और आपूर्ति के हिसाब से सबसे तेजी से बढ़ने वाले सेक्टर्स के तौर पर उभरने की उम्मीद है।

 

(शेयर मंथन, 25 मार्च, 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!