शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा तीसरी तिमाही में 7.6% बढ़ा

कोटक महिंद्रा बैंक ने तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए है। कंपनी के मुनाफे में 7.6% फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 2792 करोड़ रुपये से बढ़कर 3005 करोड़ रुपये हो गया है।

वहीं बैंक के ब्याज से शुद्ध आय में 16% फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बैंक का NII 5653 करोड़ रुपये से बढ़कर 6554 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर बैंक का सकल एनपीए (NPA) 1.72% से बढ़कर 1.73% हो गया है। भारतीय रिज़र्व बैंक की ओर से अल्टरनेट इन्वेस्टमेंट फंड पर जारी दिशानिर्देश के कारण बैंक ने 143 करोड़ रुपये की प्रोविजनिंग की है। आरबीआई (RBI) ने 19 दिसंबर को AIF पर सर्कुलर जारी किया था। प्रोविजन कवरेज रेश्यो 80.6% दर्ज हुआ है। वहीं शुद्ध एनपीए 0.37% से घटकर 0.34% के स्तर पर आ गया है। सालाना आधार पर प्रोविजन 149 करोड़ रुपये से बढ़कर 579 करोड़ रुपये हो गया है। सालाना आधार पर प्रोविजन में 45.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं तिमाही आधार पर प्रोविजन 367 करोड़ रुपये से बढ़कर 579 करोड़ रुपये हो गया है। तीसरी तिमाही में शुद्ध ब्याज मार्जिन बिना बदलाव के 5.22% रहा है। ऑपरेटिंग मुनाफा 19% बढ़कर 3850 करोड़ रुपये से बढ़कर 4566 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक का शेयर 1.27 फीसदी गिर कर 1783.85 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 23 जनवरी, 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!