शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नॉर्वे की कंपनी से एलएनजी सप्लाई के लिए दीपक फर्टिलाइजर का करार

दीपक फर्टिलाइजर ऐंड पेट्रोकेमिकल कॉरपोरेशन ने नॉर्वे की कंपनी इक्विनॉर (EQUINOR) से कॉन्ट्रैक्ट किया है। कंपनी ने यह करार 15 साल के लिए किया है। इस करार के तहत कंपनी एलएनजी (LNG) की सप्लाई करेगी।

 आपको बता दें कि इक्विनॉर ऑयल ऐंड गैस सेक्टर की एक नामी वैश्विक स्तर की कंपनी है। इस कंपनी का मार्केट कैप 7500 करोड़ डॉलर है। इस कंपनी में ज्यादातर हिस्सेदारी नॉर्वे सरकार की है।दीपक फर्टिलाइजर ने नॉर्वे की कंपनी के साथ लंबी अवधि के लिए करार किया है। कंपनी एलएनजी सप्लाई के लिए किए गए इस करार के तहत अपनी वैल्यु चेन को और मजबूत कर पाएगी। कंपनी गैस से अमोनिया बनाने के लिए इसका इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा फर्टिलाइजर, इंडस्ट्रियल केमिकल और माइनिंग केमिकल के लिए भी इस्तेमाल करेगी। इक्विनॉर जिसे पहले Statoilकहा जाता था। वैश्विक बाजार में इस कंपनी की मौजूदगी पिछले 50 सालों से ऑयल ऐंड गैस सेक्टर में है। इस करार के तहत अगले 15 सालों तक 0.65 मिलियन टन एलएनजी की सालाना सप्लाई करनी है जिसकी शुरुआत 2026 की शुरुआत से होगी। इस करार से भारत में बढ़ती एलएनजी की मांग को पूरा करने के साथ कंपनी की कैप्टिव मांग भी पूरी की जा सकेगी। एलएनजी की सप्लाई पश्चिमी तट पर की जाएगी। कंपनी री गैसिफिकेशन टर्मिनल लगाने की दिशा में एडवांस स्टेज में है। इसके साथ ही गैस पाइपलाइन ग्रिड कनेक्टिविटी को भी जोड़ा जाएगा। दीपक फर्टिलाइजर का शेयर 0.01% गिर कर 494.45 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है।  

(शेयर मंथन, 19 फरवरी 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!