शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अल्ट्राटेक की राजस्थान के नई इकाई में सीमेंट उत्पादन शुरू

अल्ट्राटेक सीमेंट ने राजस्थान में अपने नई इकाई की शुरुआत की है। इस इकाई की सालाना क्षमता 1.8 मिलियन टन है। यह एक ब्राउनफील्ड सीमेंट इकाई है।

 यह राजस्थान के कोटपुतली में स्थित है। आपको बता दें कि इस इकाई की कुल क्षमता 22.6 एमटीपीए (MTPA) है। कंपनी ने जून 2022 में क्षमता विस्तार के बारे में जानकारी दी थी। कंपनी इस नई क्षमता का इस्तेमाल राजस्थान के अलावा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर (NCR) के इलाकों में आपूर्ति के लिए करेगी। इस नई इकाई के शुरू होने के बाद कुल ग्रे सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग क्षमता राजस्थान में 18.9 एमटीपीए हो गई है। इसमें कंपनी की सब्सिडियरी की क्षमता भी शामिल है। जहां तक भारत में कुल ग्रे सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 137.39 एमटीपीए है। आपतो बता दें कि अल्ट्राटेक आदित्य बिड़ला ग्रुप की एक फ्लैगशिप कंपनी है। सीमेंट उत्पादन के हिसाब से कंपनी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है। इसमें चीन शामिल नहीं है। कंपनी की कंसोलिडेटेड आधार पर ग्रे सीमेंट क्षमता 138.39 एमटीपीए है। तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड आधार पर मुनाफा 67.03% बढ़ा है। वहीं आय में 7.85% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। मुंबई मुख्यालय वाले इस सीमेंट कंपनी का कारोबार दुनिया के कई देशों में फैला है। कंपनी का शेयर 0.30% गिर कर 9954.30 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 21 फरवरी, 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!