शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लार्सन ऐंड टूब्रो की सब्सिडियरी को 1000-2500 करोड़ रुपये के रेंज में ऑर्डर मिला

लार्सन ऐंड टूब्रो की सब्सिडियरी को अलग-अलग कारोबार के लिए कई ऑर्डर मिले हैं। कंपनी को यह ऑर्डर L&T जियोस्ट्रक्चर के लिए मिला है।

 कंपनी को यह ऑर्डर 1000-2500 करोड़ रुपये के रेंज में मिला है। कंपनी को यह सभी ऑर्डर भारत के लिए मिले हैं। कंपनी को पारादीप पोर्ट अथॉरिटी यानी पीपीए (PPA) से मिला है। पीपीए से पारादीप पोर्ट पर साउथ ब्रेकवॉटर एक्सटेंशन और ब्रेकवॉटर टो प्रोटेक्शन वॉल के लिए मिला है। इस ऑर्डर के तहत मौजूदा साउथ ब्रेकवॉटर के 500 मीटर से विस्तार करना है। इसके अलावा नॉर्थ ब्रेकवॉटर के उत्तरी इलाके में 1650 मीटर तक विस्तार करना है। ब्रेकवॉटर टो प्रोटेक्शन बनाने के लिए स्टील या शीट पाइल्स का इस्तेमाल करना है। इसके अलावा कंपनी को हिन्दुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) से आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्लिपवे-4 के निर्माण के लिए ऑर्डर मिला है। इसके तहत क्रेन ट्रैक और इससे जुड़े सेवाओं जैसे गैस यूटिलिटीज, फायरफाइटिंग सिस्टम और 300 एमटी के गोलिएथ क्रेन की सप्लाई शामिल है। यही नहीं कंपनी को चेन्नई में एक नामी रियल एस्टेट डेवलपर्स से भी ऑर्डर मिला है। इसके तहत सबस्ट्रक्टर काम का निर्माण करना है। इसके तहत एक रिटेंशन सिस्टम विकसित करना है जिसमें गहरी खुदाई का काम शामिल है। कंपनी का काम 50 से ज्यादा देशों में फैला हुआ है। कंपनी का शेयर 1.55% चढ़ कर 3763.90 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 28 मार्च 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख