शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पहली तिमाही में एबीबी (ABB) का मुनाफा 87.5% बढ़ा

एनर्जी और ऑटोमेशन सेक्टर्स में काम करने वाली कंपनी एबीबी ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। एबीबी का मुनाफा 87.5% बढ़ा है।

कंपनी का स्टैंडअलोन आधार पर मुनाफा 245 करोड़ रुपये से बढ़कर 459 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय भी 28% बढ़ी है। आय 2411 करोड़ रुपये से बढ़कर 3080 करोड़ रुपये हो गया है। कामकाजी मुनाफे पर कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कामकाजी मुनाफा 285 करोड़ रुपये से बढ़कर 565 करोड़ रुपया हो गया है। मार्जिन के मोर्चे पर जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। कंपनी का मार्जिन 11.8% से बढ़कर 18.3% के स्तर पर पहुंच गया है। आपको बता दें कि एबीबी इंडिया वैश्विक स्तर की कंपनी एबीबी की भारतीय सब्सिडियरी है। कंपनी पिछले 130 सालों से काम कर रही है। एबीबी इंडिया का गठन 24 दिसंबर 1949 को बंगलुरू में हुआ था। कंपनी मुख्य तौर पर चार बिजनेस वर्टिकल्स में काम करती है। इसमें इलेक्ट्रिफिकेशन, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन,मोशन और रोबोटिक्स के क्षेत्र में काम करती है। कंपनी ने मौजूदा तिमाही में रिकॉर्ड नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का शेयर शुक्रवार को 1.22% चढ़ कर 562.80 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। कंपनी के ऑर्डर्स में 15.4% की बढ़ोतरी हुई है। ऑर्डर्स 3125 करोड़ रुपये से बढ़कर 3607 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी के पास ऑर्डर्स बैकलॉग में 24.4% की बढ़ोतरी हुई है। पिछले 5 साल में पहली बार पहली तिमाही में ऑर्डर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। 


(शेयर मंथन, 12 मई 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख