शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों का प्रीमियम जून में रिकॉर्ड 14.8% से बढ़ा

जून महीने में लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर के प्रीमियम में रिकॉर्ड 14.8% की वृद्धि दर्ज हुई है। जून महीने में प्रीमियम कलेक्शन 42,434 करोड़ रुपये रहा है। लाइफ इंश्योरेंस की नामी कंपनियां जैसे एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life) और आईसीआईसीआई (ICICI Prudential Life) प्रूडेंशियल लाइफ की हिस्सेदारी काफी ज्यादा है।

 इन कंपनियों के प्रीमियम के अलावा एपीई यानी एनुअलाइज्ड प्रीमियम इक्विवैलेंट (APE) के आंकड़े शामिल हैं। HDFC Life का जून के महीने में प्रीमियम और एपीई दोनों मोर्चे पर बढ़िया प्रदर्शन रहा है। कंपनी के जून प्रीमियम में 8% की वृद्धि हुई है जबकि एपीई में 27% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं रिटेल एपीई में 34% की वृद्धि दर्ज हुई है। मजबूत बेस के कारण ICICI Prudential Life का भी अच्छा प्रदर्शन रहा है। कंपनी के जून प्रीमियम में 14% की वृद्धि हुई है। जबकि पहली तिमाही में प्रीमियम 24% बढ़ा है। वहीं कुल एपीई में 13% की बढ़ोतरी हुई है जबकि रिटेल एपीई 28% बढ़ा है।

मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के जून प्रीमियम में 6% की कमी देखने को मिली है जबकि वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम 12% बढ़ा है। वहीं कंपनी का कुल एपीई 18% जबकि रिटेल एपीई 22% से बढ़ा है। एसबीआई (SBI Life Insurance) के जून प्रीमियम में -13% के कमजोर बेस के बावजूद 22% की बढ़ोतरी हुई है। पहली तिमाही में प्रीमियम 13% बढ़ा है। वहीं कुल एपीई 17% और रिटेल एपीई 18% बढ़ा है। लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एलआईसी के जून प्रीमियम में 14% की बढ़ोतरी हुई है वहीं पहली तिमाही में प्रीमियम 28% बढ़ा है। कंपनी का कुल एपीई 21% बढ़ा है जबकि रिटेल एपीई 13% से बढ़ा है।

(शेयर मंथन, 9 जुलाई 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!