शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का पहली तिमाही में मुनाफा 1% बढ़ा, एनआईआई में 5.7% की बढ़ोतरी

देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक के मुनाफे में पहली तिमाही में 1% की मामूली बढ़त देखने को मिली है। मुनाफा 16884.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 17,035 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं तिमाही आधार पर मुनाफा 17.7% गिरा है। वहीं ब्याज से शुद्ध आय यानी एनआईआई में 5.7% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

 एनआईआई 38,905 करोड़ रुपये से बढ़कर 41,125 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक का प्रोविजन सालाना आधार पर 2501 करोड़ रुपये से बढ़कर 3449.4 करोड़ रुपये हो गया है, वहीं तिमाही आधार पर प्रोविजन 1609 करोड़ रुपये से बढ़कर 3449.4 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। घरेलू शुद्ध ब्याज मार्जिन सालाना आधार पर 3.47% से घटकर 3.35% हो गया है। स्लिपेज रेश्यो 0.43% से बढ़कर 0.84% हो गया है। तिमाही आधार पर नए एनपीए 3897 करोड़ रुपये से बढ़कर 7903 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक का सकल एनपीए यानी ग्रॉस एनपीए 2.24% से घटकर तिमाही आधार पर 2.21% के स्तर पर आ गया है। सकल एनपीए 84,276.33 करोड़ रुपये से घटकर 84,226.04 करोड़ रुपये पर आ गया है। वहीं नेट एनपीए 0.57% के स्तर पर बिना बदलाव के बराबर है। वहीं शुद्ध एनपीए 21,051.08 करोड़ रुपये से बढ़कर 21,554.69 करोड़ रुपये रहा है। बैंक का रिटर्न ऑन एसेट्स 1.36% से घटकर 1.10% रहा है। डेट टू इक्विटी रेश्यो 0.87% से घटकर 0.68% दर्ज हुआ है। बैंक का पीसीआर 74.41% रहा है। क्रेडिट कॉस्ट पहली तिमाही में 0.48% रहा है। बैंक का जमा 8.18% बढ़कर 49.02 लाख करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जमा में 0.29% की गिरावट देखने को मिली है। कासा (CASA) रेश्यो में गिरावट देखने को मिली है और यह 41.11% से घटकर 40.70% रहा है। बैंक के बोर्ड ने बॉन्ड्स के जरिए 25,000 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी है।

 (शेयर मंथन, 3 अगस्त 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख