शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बिहार में सीमेंट प्लांट पर अंबुजा सीमेंट का 1600 करोड़ रुपये निवेश का फैसला

अदाणी ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट बिहार में निवेश करेगी। कंपनी यह निवेश ग्राइंडिंग इकाई लगाने के लिए करेगी। इस इकाई की क्षमता 6 एमटीपीए (MTPA) होगी। इस इकाई पर अंबुजा सीमेंट 1600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी का बिहार में यह पहला निवेश होगा। इस प्रोजेक्ट को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा।

 पहले चरण के तहत 1100 करोड़ रुपये के निवेश से 2.4 MTPA की क्षमता विकसित की जाएगी। इस चरण के दिसंबर 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। कंपनी के मुताबिक इस इकाई में जमीन के लिए पर्याप्त प्रोविजन रखा गया है ताकि भविष्य में जरूरत करने पर प्रोजेक्ट का विस्तार किया जा सके। इससे कम पूंजीगत खर्चों में तय समय में पूरा किया जा सकेगा। यह ग्राइडिंग इकाई मोसमा गांव में स्थित होगी। यह जगह सड़क और रेल मार्ग से अच्छी तरह से जुड़ी हुई है। यह जगह वारसलिगंज के नजदीक है। कंपनी के मुताबिक यह प्रोजेक्ट बिहार की बढ़ती इंफ्रा मांग को पूरा करने में मददगार साबित होगा। यह केंद्रीय बजट में बिहार में इंफ्रा के लिए अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अदाणी ने कहा कि राज्य सरकार के विकास योजनाओं से कंपनी की वृद्धि की योजना को बल मिलता है। सरकार के इंफ्रा पर ज्यादा फोकस से सीमेंट इंडस्ट्री में अच्ची वॉल्यूम देखने को मिली है। बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी बीआईएडीए ने कंपनी को 67.9 एकड़ जमीन आवंटित की है। इस जमीन के लिए पर्यावरणीय मंजूरी मिल चुकी है। बीआईएडीए ने अंबुजा सीमेंट को दूसरी इकाई के लिए 26.6 एकड़ जमीन भी आवंटित की है। यह इकाई मुजफ्फरपुर के मोतीपुर इलाके में लगाई जाएगी। कंपनी का शेयर 2.55% गिर कर 636.15 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। 

(शेयर मंथन, 5 अगस्त 2024)
-------------------------

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख