शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रैन्यूल्स इंडिया की सब्सिडियरी को यूएसएफडीए से दवा की अर्जी को मंजूरी मिली

दवा कंपनी ग्रैन्यूल्स इंडिया की सब्सिडियरी को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएसएफडीए (USFDA) से दवा की अर्जी को मंजूरी मिली है। आपको बता दें कि Granules Pharmaceuticals, Inc. (GPI) कंपनी की सब्सिडियरी है।

 सब्सिडियरी को ग्लाइकोपाइरेट ओरल (Glycopyrrolate Oral) सॉल्यूशंस के लिए अर्जी को मंजूरी मिली है। यह दवा एक एंटीकोलिनर्जिक दवा है। इस दवा का इस्तेमाल 3 साल से 16 साल के बच्चों पर किया जाता है। यह वैसे बच्चों को दिया जाता है जो न्यूरोलॉजिकल दिक्कत से जूझ रहे हैं। इस दवा का इस्तेमाल पेप्टिक अल्सर के इलाज में भी किया जाता है। यह दवा जर्मनी की फार्मा कंपनी मर्ज फार्मास्यूटिकल्स (Merz Pharmaceuticals) एलएलसी आरएलडी (RLD) यानी रेफरेंस लिस्टेड ड्रग प्रोडक्ट के समान है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक अमेरिका में कंपनी अपनी मौजूदगी मजबूत कर रही है। यह मंजूरी कंपनी के शानदार क्वालिटी सिस्टम्स, कंप्लायंस को बेहतर रेगुलेटरी स्टैंडर्ड को दर्शाता है। आपको बता दें कि पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 48 करोड़ रुपये से बढ़कर 135 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं आय में 19.7% की वृद्धि हुई है। कंपनी का शेयर 1.79% चढ़ कर 675.45 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ है। 

(शेयर मंथन, 20 अगस्त 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!