शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूबीएस ने खरीदारी की राय के साथ कवरेज की शुरुआत की, श्याम मेटालिक्स में दिखा बड़ा उछाल

श्याम मेटालिक्स ऐंड एनर्जी ने अपने पहले 20.43 MW वाले प्रोजेक्ट को पूरा कर लिया है। कंपनी ने 100 मेगा वाट के रिन्युएबल एनर्जी को अपने मैन्युफैक्चरिंग इकाई और ऑफिस के लिए इस्तेमाल करने का ऐलान किया है। इस प्रोजेक्ट को तीन चरणों में विभाजित किया गया है।

पहले दो चरणों में 10 मेगा वाट विकसित करने के लिए 50 करोड़ रुपये का निवेश किया है। वहीं तीसरे चरण में 10.43 मेगा वाट को विकसित किया गया है। आपको बता दें कि श्याम मेटालिक्स ऐंड एनर्जी एक नामी इंटीग्रेटेड मेटल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। कंपनी की देशभर में अपने इकाई में रूफटॉप और फ्लोटिंग सोलर इकाई लगाने की योजना है। कंपनी की देश के ग्रीन एंड क्लीन एनर्जी मिशन के पक्ष में सस्टेनेबल एनर्जी और डिकार्बोनाइजेशन के पक्ष में है। वित्त वर्ष 24 में औसत पावर की लागत 3.10 रुपये प्रति किलो वाट आवर रही है। कंपनी की सोलर प्लांट लगाकर लागत में कमी लाना मकसद है। कंपनी की फिलहाल 377 मेगा वाट कैप्टिव पावर जनरेशन क्षमता है वहीं रिन्युएबल पावर जनरेशन क्षमता 9 मेगा वाट की है। इसका इस्तेमाल लॉन्ग स्टील प्रोडक्ट्स, फेरो अलॉय और एल्युमीनियम फॉयल के उत्पादन में किया जाता है। कंपनी के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म यूबीएस (UBS) ने कवरेज की शुरुआत की है। यूबीएस ने खरीदारी की राय के साथ 1200 रुपये का लक्ष्य दिया है। श्याम मेटालिक्स का शेयर 6.30% चढ़ कर 811.35 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। 

(शेयर मंथन, 22 अगस्त 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख