शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अदाणी पावर और अदाणी ग्रीन एनर्जी को MSEDCL से बड़ा ऑर्डर मिला

अदाणी पावर और अदाणी ग्रीन एनर्जी को महाराष्ट्र सरकार से बड़ा ऑर्डर मिला है। अदाणी ग्रुप की इन दोनों कंपनियों को MSEDCL यानी (एमएसईडीसीएल) महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी से पावर सप्लाई के लिए लेटर ऑफ इंटेंट मिला है। दोनों कंपनियां अलग-अलग राज्य की डिस्कॉम के साथ टेंडर की शर्तों के साथ सप्लाई को लेकर करार करेंगी।

 एलओआई (LoI) मिलने से सोमवार के सेशन में भी शेयरों में 5% से ज्यादा तेजी देखने को मिली थी। कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट 6600 मेगा वाट हाइब्रिड पावर सप्लाई के लिए मिला है। इसमें सोलर और थर्मल पावर शामिल है। अदाणी ग्रीन 5 गीगा वाट यानी 5000 मेगा वाट बिजली की सप्लाई करेगी। यह सप्लाई खावड़ा सोलर पावर प्लांट से की जाएगी। वहीं 1496 मेगा वाट थर्मल पावर की सप्लाई नए 1600 मेगा अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल क्षमता से की जाएगी। यह किसी सोलर पावर की सप्लाई करने वाली कंपनी को मिला वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ा ऑर्डर मिला है। जबकि भारत में थर्मल पावर को लेकर मिला सबसे बड़ा ऑर्डर है। कंपनी ने यह टेंडर कंपीटिटिव बिडिंग प्रक्रिया के तहत हासिल की है। ऑर्डर मिलने के बाद ब्रोकरेज हाउस एमके ग्लोबल ने इसे कंपनी के लिए पॉजिटिव बताया है। साथ ही 2.7 रुपये प्रति किलो वाट आवर की दर भी काफी आकर्षक है। अदाणी ग्रीन एनर्जी के लिए ब्रोकरेज हाउस ने खरीदारी की राय के साथ 2550 प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। 

(शेयर मंथन, 18 सितंबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख