शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पूर्वांकरा ने उत्तर बंगलुरु में खरीदी जमीन

रियल्टी कंपनी पूर्वांकरा ने उत्तर बंगलुरु में जमीन खरीदी है। कंपनी ने यह जमीन आवासीय प्रोजेक्ट बनाने के लिए खरीदी है। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी ने 3 एकड़ 4 गुंटा जमीन का एक पार्सल खरीदा है। यह जमीन सेल डीड के जरिए खरीदी गई है। कंपनी ने बंगलुरू में एक ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट यानी जेडीए (JDA) किया है।

 यह जेडीए 1.95 एकड़ जमीन के लिए किया गया है। यह जमीन इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी माइक्रो मार्केट के पास है। इस जमीन में 2.60 लाख वर्ग फुट जमीन बिक्री योग्य है। इस सोसायटी बंगलुरु के कुडलू गेट मेट्रो स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर है। यहां पर सभी तरह से सोशल इन्फ्रास्ट्रक्चर आसानी से उपलब्ध हैं जिसमें टेक पार्क्स, हॉस्पिटल और विद्यालय शामिल हैं। इस इलाके में जमीन का मार्केट रेट अनुमान के मुताबिक 12000-14000 रुपये प्रति वर्ग फीट है। आपको बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने भी मियामी अपार्टमेंट्स के लिए रीडेवलपमेंट्स राइट्स जीती थी। यह दक्षिण मुंबई में ब्रीच कैंडी के पास एक प्रेस्टिजियस सोसायटी है।

यह जगह 2000 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। इसके जरिए कंपनी की लग्जरी इलाके वाले दक्षिण मुंबई में एंट्री होगी। एक अनुमान के मुताबिक इस इलाके में जमीन की दर 1.25 से लेकर 1.40 लाख प्रति वर्ग फुट है। कंपनी का शेयर 5 गिर कर 364.95 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2024)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख