शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा पावर को आरईसी की सब्सिडियरी से ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट के लिए एलओआई मिला

टाटा पावर को आरईसी पावर डेवलपमेंट ऐंड कंसल्टेंसी लिमिटेड से एलओआई (LoI) यानी लेटर ऑफ इंटेंट मिला है। कंपनी को यह एलओआई ERES-XXXIX पावर ट्रांसमिशन के अधिग्रहण के लिए मिला है। यह एक स्पेशल परपस व्हीकल है।

 आपको बता दें कि आरईसी पावर डेवलपमेंट ऐंड कंसल्टेंसी लिमिटेड आरईसी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है। इस स्पेशल परपस व्हीकल प्रोजेक्ट को बूट यानी बीओओटी (BOOT) मॉडल पर विकसित किया जाएगा। बूट यानी बिल्ड, ओन, ऑपरेट और ट्रांसफर मॉडल के जरिए इस एसपीवी को विकसित किया जाएगा। इसके जरिए बनाए जाने वाले ट्रांसमिशन लाइन की सर्विस की मान्यता 35 साल के लिए होगी। इस ट्रांसमिशन लाइन से बिजली की आपूर्ति 31 दिसंबर 2027 से शुरू होना तय किया गया है। इस प्रोजेक्ट से पैदा होने वाले बिजली के लिए सालाना ट्रांसमिशन चार्ज 289 करोड़ रुपये तय किया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत 3000 मेगा वोल्ट एम्पीयर का निर्माण शामिल है। इसके साथ ही 765/400 किलो वोल्ट गैश इंसुलेटेड सबस्टेशन का निर्माण भी करना है। यह ओडिशा के गोपालपुर में स्थित है। इसके अलावा 765 किलो वोल्ट डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन का 190 किलोमीटर भी विकसित करना है। यह लाइन पावर ग्रिड के मौजूदा अंगुल सबस्टेशन से गोपालपुर के नए इंसुलेटेड सबस्टेशन से कनेक्ट होगा। कंपनी का शेयर 2.23% गिर कर 450.20 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2024)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!