रिलायंस इंडस्ट्रीज के कारोबार और मुनाफे में कमी
भारत की सबसे बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में अपने कारोबार और मुनाफे, दोनों में गिरावट दर्ज की है। कंपनी का तिमाही शुद्ध कारोबार (नेट टर्नओवर) साल-दर-साल 34,590 करोड़ रुपये से घट कर 31,563 करोड़ रुपये रह गया है। इस तरह शुद्ध कारोबार में 8.75% की गिरावट दर्ज की गयी है। इसी तरह कंपनी का तिमाही मुनाफा (विशेष मदों को छोड़ कर) भी अक्टूबर-दिसंबर 2007 के 3,882 करोड़ रुपये से घट कर 3,501 करोड़ रुपये पर आ गया है। मुनाफे में यह कमी 9.81% की है।
जी न्यूज का लाभ 18% बढ़ा
जी न्यूज के लाभ में अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 18.4% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का लाभ कारोबारी साल 2007 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के 12.78 करोड़ रुपये की तुलना में 31 दिसंबर 2008 को खत्म तिमाही में बढ़ कर 15.1 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आमदनी साल 2007 की इसी तिमाही के 98.32 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़ कर 142.98 करोड़ रुपये हो गयी है।
मेतास इन्फ्रा के शेयरों में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में भी इसने लोअर सर्किट छू लिया है। इस तरह यह अब तक लगातार ग्यारह कारोबारी सत्रों में लोअर सर्किट छू चुका है। खबर है कि महाराष्ट्र सरकार ने मेतास इन्फ्रा को दिये गये करीब 480 करोड़ रुपये के ठेकों को रद्द कर दिया है।
राजीव रंजन झा
अनीता गांधी, संस्थागत बिक्री प्रमुख, अरिहंत कैपिटल
भारती एयरटेल के लाभ में 42% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का लाभ अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 2017.29 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह लाभ 1419.84 करोड़ रुपये था। यदि कंसोलिडेटेड नतीजों की बात करें, तो अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी के लाभ में 38% की बढ़ोतरी हुई है और यह साल 2007 की इसी तिमाही के 1428.5 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़ कर 1976.41 करोड़ हो गया है। बीएसई में आज सुबह 10.37 बजे कंपनी का शेयर भाव 4.6% की बढ़त के साथ 610.40 रुपये पर था।