शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कम्युनिकेशंस ने एफसीसीबी वापस खरीदे

रिलायंस कम्युनिकेशंस ने सौ जीरो कूपन फॉरेन करंसी कनवर्टिबल बांड (एफसीसीबी) यानी विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बांड छूट (डिस्काउंट) पर वापस खरीदे हैं। कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि इन एफसीसीबी में से प्रत्येक का मूल्य एक लाख अमेरिकी डॉलर है, यानी इसके लिए लगभग 48.77 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं और इस वापसी खरीद के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से पहले ही अनुमति हासिल कर ली गयी है। 

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में दोपहर 12.52 बजे रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर भाव 0.6% की हल्की उछाल के साथ 171.05 रुपये पर है। गौरतलब है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस ने फरवरी 2007 में एफसीसीबी जारी कर 1 अरब डॉलर की रकम जुटायी थी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख