शेयर मंथन में खोजें

हल्दी, जीरा में हो सकता है एक दायरे में कारोबार - एसएमसी

हल्दी वायदा (दिसम्बर) की कीमतों के 7,550-7,750 रुपये के दायरे में साइडवेज कारोबार करने की संभावना है।

आवक में कमी के बावजूद हाजिर बाजारो में हल्दी की कीमतों में स्थिरता रही है। बिक्री के लिए केवल मध्यम क्वालिटी की हल्दी की आवक हो रही है। इरोद टर्मरिक मर्चेट एसोसिएशन में फिंगर वेरायटी की कीमतें 5,409-8,699 रुपये प्रति क्विंटल हैं और रूट वेरायटी की कीमतें 5,258-7,934 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में हैं। जीरा वायदा (दिसंबर) की कीमतों तेजी के रुझान के साथ 21,300-22,200 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। घरेलू खरीदारों की ओर से अधिक माँग के बीच सीमित आवक के कारण बेंचमार्क बाजार ऊझा और राजकोट में जीरे की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। हाजिर बाजारों में इस महीने जीरे की कीमतों में लगभग 15% की बढ़ोतरी हुई हैं, क्योंकि विदेशी बाजारों में भारतीय जीरे की माँग की बढ़ोतरी हुई है। इस वर्ष घरेलू बाजारों में पर्याप्त स्टॉक नही होने से जीरे की कीमतों में आगे भी बढ़ोतरी हो सकती है। धनिया वायदा (दिसंबर) की कीमतों में तेजी जारी रह सकती है और कीमतें 5,500-5,550 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। घरेलू खरीदारों की ओर से अधिक खरीदारी के कारण गुना, कोटा और राजकोट में धनिया की हाजिर कीमतों में 100-200 रुपये प्रति किलो ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। आवक कम हो रही है और किसान बुआई में व्यस्त हैं। इस वर्ष उत्पादन अनुमान संभावना से थोक खरीदार और स्टॉकिस्ट लगातार खरीदारी कर रहे हैं। (शेयर मंथन, 30 नवंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी