शेयर मंथन में खोजें

हल्दी में हो सकती है खरीदारी, धनिये में नरमी का रुझान - एसएमसी

हल्दी वायदा (अप्रैल) में निचले स्तर पर खरीदारी की कारण शॉर्ट कवरिंग हो सकती है और कीमतों को 7,050 के स्तर पर सपोर्ट मिल सकता है।

आगामी दिनों में नयी फसल की आवक में नमी की मात्रा कम होने के बाद माँग में बढ़ोतरी होगी। जिन कारोबारियों के पास घरेलू और स्थानीय ऑर्डर है, उन लोगों नें नयी हल्दी की खरीदारी अधिक कीमतों पर करना शुरू कर दिया है। बाजार सूत्रों के अनुसार नयी फसल की आवक शुरू हो गयी है और मार्च तक चलती रहेगी। जीरा वायदा (मार्च) की कीमतों के 16,400-16,700 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। लेकिन मौजूदा सीजन में जीरे की बुआई अधिक क्षेत्र के बीच अधिक उत्पादन अनुमान के कारण कीमतों में किसी भी तेज बढ़त पर रोक लगी रह सकती है। धनिया वायदा (अप्रैल) की कीमतों के नरमी के रूझान के साथ 5,700-5,900 के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। धनिया की आपूर्ति काफी अधिक है क्योंकि बाजार अनुमान के अनुसार धनिया का कैरी ओवर स्टॉक लगभग 50 लाख बैग (35 किलो ग्राम का) है और लगभग 80 लाख बैग के उत्पादन अनुमान के साथ कुल उपलब्धता लगभग 1.2-1.3 लाख बैग रहने का अनुमान है। इलायची वायदा (फरवरी) की कींमतें 1,130-1,170 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। फसल कटाई के अंतिम चरण के लगभग समाप्त होने और आपूर्ति में कमी होने की आशंका है। इलायची की नयी फसल की आवक के जून या जुलाई में शुरू होने की संभावना है जो मौसम की स्थितियों पर निर्भर करेगा। इस कारण हाजिर बाजरों में घरेलू खरीदारी और निर्यातक दोनों ही सक्रिय हैं। (शेयर मंथन 05 फरवरी 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख