शेयर मंथन में खोजें

हल्दी, धनिया और जीरा में नरमी का रुझान - एसएमसी

हल्दी वायदा (अप्रैल) की कीमतों के लिए 6,870-6,900 रुपये पर बाधा रह सकती है।

साथ ही हाजिर बाजारों में नरमी के रुझान के कारण बढ़त बरकरार नही रह सकती है। इरोद बाजार में केवल मध्यम क्वालिटी की हल्दी की आवक होने से कीमतों में गिरावट हुई है। कारोबारियों के पास घरेलू ऑर्डर है, इसलिए वे नयी हल्दी की और कुछ पुरानी हल्दी की खरीदारी कर रहे हैं। खराब क्वालिटी के कारण हाइब्रिड फिंगर वेराइटी की कीमतों में 950 रुपये और हाइब्रिड रूट वेराइटी की कीमतों में 200 रुपये की गिरावट हुई है। इसी तरह स्थानीय फिंगर वेराइटी की कीमतों में 1,300 रुपये और रूट वेराइटी की कीमतों में 250 रुपये की गिरावट हुई है। इरोद टर्मरिक मर्चेन्ट्स एसोसिएशन सेल्स यार्ड में सलेम हाइब्रिड फिंगर वेरायटी की कीमतें 7,129-8,689 रुपये प्रति क्विंटल हैं और रूट वेरायटी की कीमतें 5,700-7,289 रुपये प्रति क्विंटल हैं। जीरा वायदा (अप्रैल) की कीमतों में 14,400 रुपये के नजदीक सपोर्ट रह सकता है। उंझा में जीरे की हाजिर कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जबकि राजकोट में जीरे की कीमतें सपाट है। अधिक उत्पादन अनुमान के बावजूद कम आपूर्ति और कम कैरी ओवर स्टॉक के कारण कीमतों को मदद मिल रही है। धनिया वायदा (अप्रैल) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 5,400-5,540 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। अधिक आवक के बीच माँग कम होने के कारण राजकोट में धनिया की कीमतों में गिरावट हुई है, जबकि अन्य बाजारों में धनिया की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। विदेशी और घरेलू बाजारों से कमजोर माँग के कारण राजकोट में धनिया की कीमतों में गिरावट हुई है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख