शेयर मंथन में खोजें

हल्दी, जीरे में सुस्ती, धनिये में हो सकती है गिरावट - एसएमसी

हल्दी वायदा (अप्रैल) की कीमतों के 6,700-7,000 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।
अच्छी आवक के बीच बेहतर माँग के कारण इरोद में हल्दी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। कारोबारी आवक होने वाली सभी हल्दी की खरीदारी अधिक कीमतों पर भी कर रहे हैं। रेगुलेटेड मार्केट कमिटी में फिंगर वेरायटी की कीमतें 6,811-8,259 रुपये प्रति क्विंटल हैं और रूट वेरायटी की कीमतें 6,255-7,129 रुपये प्रति क्विंटल हैं। जीरा वायदा (अप्रैल) की कीमतें 14,200-14,550 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती हैं। गुजरात के उंझा, राजकोट और गोंदल में जीरे की कीमतों में मिला-जुला रुझान है। उंझा और गोंदल में कीमतों में स्थिरता है। अधिक घरेलू और निर्यात माँग के कारण राजकोट में जीरे की कीमतों में 15 रुपये प्रति 20 किलो ग्राम की बढ़ोतरी हुई है, जबकि माँग और आपूर्ति के लगभग बराबर होने के कारण ऊंझा जीरे की कीमतों में स्थिरता है। धनिया वायदा अप्रैल) की कीमतों में 5,000 रुपये तक गिरावट हो सकती हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के बाजारों में धनिया की कीमतों में नरमी का रुझान है। कमजोर घरेलू और निर्यात माँग के बीच नयी फसल की बढ़ती आवक के कारण गुना, रामगंज, बरान कोटा और गोंदल में धनिया की कीमतों में गिरावट हुई है। वर्तमान समय में, मसाला निर्माताओं के पास पर्याप्त स्टॉक के कारण उनकी ओर से माँग काफी कम है। वे स्टॉक कम होने के बाद ही खरीदारी करेंगें। दूसरी बंपर उत्पादन के कारण किसान अपने स्टॉक को बाजार में ला रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी