शेयर मंथन में खोजें

हल्दी में सुस्ती, धनिया में तेजी की संभावना - एसएमसी

हल्दी वायदा (दिसंबर) की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है।
हल्की की कीमतों में प्रत्येक बढ़ोतरी के बाद 6,835 रुपये के नजदीक बाधा के साथ बिकवाली दर्ज की जा सकती है। मौजूदा सीजन में हल्दी का उत्पादन 20% अधिक होने का अनुमान है, क्योंकि किसानों ने इरोद में मक्का और महाराष्ट्र में गन्ने जैसी अलाभकारी फसलों के स्थान पर हल्दी की खेती करना पसंद किया, जिससे हल्दी के उत्पादन क्षेत्रों में बढ़ोतरी हुई। हल्दी की लंबी जीवन-अवधी और दवाओं के निर्माण में इस्तेमाल होने के कारण भी किसानों ने हल्दी के उत्पादन क्षेत्रों में बढ़ोतरी की। इसके कारण दिसंबर हल्दी की नयी फसल की आवक शुरू होने की संभावना से कारोबारी लंग पोजिशन नही ले रहे हैं।
कम उत्पादन क्षेत्रों की आशंका और दिवाली के लिए माँग में बढ़ोतरी होने की संभावना से जीरा वायदा (दिसंबर) की कीमतों के तेजी के रुझान रहने की संभावना है और कीमतें 21,400 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। इसके अतिरिक्त जीरे का कैरी ओवर स्टॉक 2,00,000-3,00,000 बैग (1 बैग 55 किलो ग्राम का) रहने का अनुमान है जो 5,00,000 बैग के अनुमान से कम है। नयी फसल की आवक फरवरी में शुरू होगी। तब तक के लिये जीरे की उपलब्धता कम होने के कारण कीमतों को मदद मिल सकती है।
धनिया वायदा (दिसंबर) की कीमतों में 6,600 रुपये तक बढ़त जारी रह सकती हैं। सूत्रों के अनुसार राजस्थान और गुजरात में इस वर्ष बुआई में 30% तक कमी हो सकती है। विश्व स्तर पर यूक्रेन, बुल्गारिया और रूस में इस वर्ष धनिया का उत्पादन लगभग आधा होने का अनुमान है। इसे देखते हुए विश्व स्तर पर धनिया का उत्पादन 40% कम होने का अनुमान है। (शेयर मंथन, 05 नवंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख