शेयर मंथन में खोजें

हल्दी में सुस्ती का रुझान, जीरे में हो सकती है गिरावट - एसएमसी

हाजिर बाजारों में नरमी के रुझान पर हल्दी वायदा (अप्रैल) की कीमतों को 6,780 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है।

इसकी कीमतों में बढ़त पर रोक लग सकती है। खराब क्वालिटी की आवक के कारण हाजिर बाजारों में हल्दी की कीमतों में गिरावट हुई है। इरोद टर्मरिक मर्चेन्ट्स एसोसिएशन सेल्स यार्ड में फिंगर वेरायटी की कीमतें 5,607-8,119 रुपये प्रति क्विंटल और रूट वेरायटी की कीमतें 5,051-6,869 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में कारोबार कर रही हैं। रेगुलेटेड मार्केट कमिटी में फिंगर वेरायटी की कीमतें 6,677-7,700 रुपये प्रति क्विंटल और रूट वेरायटी की कीमतें 6,089-7,139 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में हैं।
जीरा वायदा (दिसंबर) की कीमतें 18,600-18,500 रुपये के सहारा स्तर से नीचे टूट कर 18,300-18,200 रुपये तक लुढ़क सकती हैं। हाजिर बाजारों में कम खरीदारी के कारण हाल ही में जीरे की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। खरीदार नयी फसल की आवक का इंतजार कर रहे है और फिलहाल खरीदारी कम कर रहे हैं। जीरे की बुआई दिसंबर के अंत तक होगी और नयी फसल की आवक फरवरी के अंत में शुरू होगी। गुजरात में 26 नवंबर तक जीरे की कुल बुआई 1,22,200 हेक्टेयर में हो चुकी है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 36% कम है।
धनिया वायदा (दिसंबर) की कीमतों को 6,815 रुपये के स्तर पर बाधा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन यदि कीमतें इस स्तर को पार करती है तो 6,900 रुपये तक बढ़त दर्ज की जा सकती है। चना और गेहूँ जैसी फसलों से कड़ी टक्कर मिलने के कारण 26 नवंबर तक धनिया की बुआई वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 79% कम होकर 8,500 हेक्टेयर रह गयी है। राजस्थान एवं गुजरात में सूखे की स्थिति के कारण मिट्टी में नमी के अभाव से इस वर्ष बुआई में कमी हुई है। दूसरी ओर बुल्गारिया, रूस और रोमानिया में धनिया की फसल के नुकसान होने के कारण विश्व बाजार में भारत एकमात्र आपूर्तिकर्ता बन गया है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख