शेयर मंथन में खोजें

कैस्टरसीड के लिए बाधा, चने को 4,000 रुपये पर रहेगा सहारा - एसएमसी

कॉटन वायदा (अक्टूबर) की कीमतों के 19,500-19,700 रुपये के दायरे में सीमित दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

धागा मिलों पर कमजोर माँग और कपास की अधिक कीमतों का असर पड़ रहा है। भारत से धागों के निर्यात में कमी के अनेक कारण हैं। वियतनाम जैसे देशों से कम कीमतों पर धागों की उपलब्धता भी एक अहम कारण है। वियतनाम कपास का आयात चीन से करता है, जो काफी कम कीमतों पर कपास बेच रहा है। वैश्विक मोर्चे पर अमेरिका कपास वायदा की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। यूएसडीए के अनुसार अमेरिका कपास की बेहतर निर्यात बिक्री 1,46,000 रनिंग बेल हुई है, जो पिछले हफ्ते की तुलना में 11% कम है। चीन और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर कुछ सकारात्मक बातचीत के कारण आईसीई में कॉटन वायदा की कीमतों 0.46% बढ़ कर 59 सेंट के आस-पास कारोबार कर रही हैं।
चना वायदा (सितंबर) की कीमतें 4,000 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ कारोबार सकती हैं। नाफेड ने चना की बिक्री के लिए सभी कारोबारियों के प्रस्ताव को रद्द कर दिया है, जिससे बाजार में यह अटकले हैं कि सरकारी एजेंसी बाजार दरों पर चना की बिक्री करेगी। कारोबारियों ने निलामी के तहत अधिकतम 4,000 रुपये प्रति 100 किलोग्राम पर खरीद का प्रस्ताव रखा था जो मौजूदा बाजार दर और नाफेड की उम्मीद से कम है।
कैस्टरसीड वायदा (सितंबर) की कीमतों को 5,800 रुपये के स्तर पर बाधा रहने की संभावना है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि गुजरात में अरंडी की बुआई अगस्त के अंत और सितंबर में होगी। किसान आमतौर पर सीजन में अरंडी की बुवाई अपेक्षाकृत देर से करते हैं। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2019)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख