शेयर मंथन में खोजें

जीरा में गिरावट और हल्दी में मंदी के संकेत - एसएमसी

हल्दी वायदा (सितम्बर) की कीमतों के 5,750-5,850 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

वर्तमान में, सांगली, निजामाबाद और अन्य स्थानों के हल्दी बाजारों में काम नहीं हो रहा हैं, इसलिए खरीदारों ने केवल अपनी माँग के लिए खरीदा है और स्टॉक जमा करने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इरोड हल्दी मर्चेंट्स एसोसिएशन की बिक्री यार्ड में, फिंगर वेराइटी की हल्दी 5,399-6,389 रुपये प्रति क्विंटल और रूट वेराइटी की हल्दी 4,799-5,606 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में बेची गयी है। इरोड कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसाइटी में, फिंगर वेराइटी की हल्दी 5,223-6,253 रुपये प्रति क्विंटल और रूट वेराइटी की हल्दी 5,099-5,689 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में बेची गयी है। रेगुलेटेड मार्केटिंग कमेटी में फिंगर वेराइटी की हल्दी 5,156-6,129 रुपये प्रति क्विंटल और रूट वेराइटी की हल्दी 4,899-5,600 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में बेची गयी है।
जीरा वायदा (सितम्बर) की कीमतों के 13,985-14,200 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। आने वाले दिनों में, कीमतों में गिरावट सीमित रह सकती है क्योंकि बाजार के कारोबारियों को अगस्त के मध्य के बाद माँग बढ़ने की उम्मीद है। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण आवक भी कम है। हाजिर बाजारों में रफ जीरा की कीमत 1,945-2,220 रुपये रुपये और एनसीडीईएक्स किस्म की कीमतों 2,320-2,505 रुपये प्रति 20 किलोग्राम रही है। सबसे अच्छी गुणवत्ता वाले जीरे की कीमत 2,520-2,620 रुपये प्रति 20 किलोग्राम रही है।
धनिया वायदा (सितम्बर) की कीमतें 6,500-6,600 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। अधिकतम आवक के सीजन के समाप्त होने के दौरान में आवक में कमी के मुकाबले माँग में वृद्धि के कारण कीमतों को मदद मिल रही है। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख