शेयर मंथन में खोजें

जीरे में तेजी का रुझान, धनिया की कीमतों में मुनाफा वसूली की संभावना - एसएमसी

हल्दी वायदा (नवम्बर) की कीमतों के 5,880 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 6,050 रुपये के स्तर पर पहुँचने की उम्मीद है।

कुछ स्थानीय खरीद और बेहतर निर्यात माँग के बीच भारत की प्रमुख मंडियों में हल्दी की हाजिर कीमतों में स्थिरता है। इरोड हल्दी मर्चेंट्स एसोसिएशन की बिक्री यार्ड में, फिंगर वेराइटी की हल्दी की कीमतें 4,850- 5,959 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में और रूट वेराइटी की हल्दी की कीमतें 4,539-5,669 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में रही जबकि 528 बैग की आवक में से 269 बैग की बिक्री हुई। इरोड कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसाइटी में, फिंगर वेराइटी की हल्दी की कीमतें 4,499-5,899 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में और रूट वेराइटी की हल्दी की कीमतें 4,059-5,699 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में रही। बिक्री के लिए हुई 263 बैग की आवक में से 251 की बिक्री हुई।

त्यौहारी माँग के साथ-साथ विदेशों से निर्यात के लिए खरीद के कारण जीरा वायदा (नवम्बर) की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 14,000-14,200 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। भारत में इस सप्ताह कोविड-19 मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की गयी है, जिससे होटल और रेस्टोरेंट में सभी खाद्य वस्तुओं के लिए माँग को बढ़ावा मिलेगा। गुजरात के ऊंझा और राजकोट मंडियों में जीरा की हाजिर कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। दोनों मंडियों में मजबूत घरेलू और विदेशी माँग के दम पर पिछले हफ्ते से जीरा की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। उंझा में जीरे की कीमत में 30 रुपये और राजकोट में सभी किस्मों की कीमत में 25 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 

धनिया वायदा (नवम्बर) की कीमतों के 6,650-6,720 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। हाजिर बाजारों में त्यौहारी माँग के कारण धनिया की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी हुई है क्योंकि मसाला निर्माता ताबड़तोड़ खरीदारी में लगे हुये हैं। मसाला निर्माताओं के साथ खरीदार वास्तव में खरीदारी करने के ब्याज बड़े ऑर्डर की पूछताछ कर रहे हैं। जयपुर मंडी में, फाइन ग्रेड की साफ बादामी धनिया की कीमतों 6,700-6,900 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में है जबकि ईगल किस्म की कीमतों 7,150-7,600 रुपये के दायरे कारोबार कर रही है और पैरट किस्म की कीमतों 8,400-8,600 रुपये प्रति क्विंटल है। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख