शेयर मंथन में खोजें

जीरे में सुस्ती, धनिया की कीमतों में गिरावट की संभावना - एसएमसी

हल्दी वायदा (अप्रैल) की कीमतों को 5,720 रुपये के स्तर पर सहारा रहने की संभावना है।

ऐसी खबर है कि मसाला बोर्ड ने आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के लिए अब तक सात ऑनलाइन बैठकें की हैं। खरीदार-विक्रेता बैठक के सकारात्मक प्रभाव से उत्साहित होकर, मसाला बोर्ड भारतीय मसाला उद्योग का समर्थन करने के लिए चालू वित्त वर्ष में इस तरह के आयोजनों के साथ आगे बढ़ रहा है। ऑनलाइन खरीदार-विक्रेता बैठक भारतीय मसालों, विशेष रूप से प्रतिरक्षा-बढ़ाने वाले हल्दी की माँग में वृद्धि के लिए हितधारकों को समझाने में उपयोगी थे। खरीदार-विक्रेता बैठक, जिनमें से कुछ उद्योग संघों के सहयोग से आयोजित किये गये थे, ने सामान्य रूप से मुख्यधारा के बाजारों के साथ नये आपूर्ति स्रोतों को जोड़ने में मदद की है। हल्दी सहित जीआई-टैग वाले मसाले की अधिक माँग थी। आगामी खरीदार-विक्रेता बैठक में सिक्किम के जैविक मसालों और कर्नाटक, मेघालय और महाराष्ट्र के मसाले शामिल होंगे।
जीरा वायदा (जनवरी) की कीमतों के नरमी के रुझान के साथ 13,300-13,500 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। घरेलू स्टॉकिस्टों की ओर से माँग धीमी हो गयी है क्योंकि वे नयी फसल के बाजार में उतरने का इंतजार कर रहे हैं। निर्यातक केवल तात्कालिक आवश्यकताओं के लिए भी खरीदारी कर रहे हैं। इस रबी 2020-21 सीजन में, गुजरात में जीरा की बुआई 3,81,055 हेक्टेयर में हुई है, जबकि 2019-20 के दौरान 2,77,017 हेक्टेयर में और पिछले तीन साल में औसतन 4,06,141 हेक्टेयर में बुआई थी।
धनिया वायदा (जनवरी) की कीमतों में गिरावट जारी रह सकती है क्योंकि कीमतों में 5,700 रुपये तक गिरावट हो सकती है। इस सीजन में, गुजरात में धनिया का उत्पादन क्षेत्र 2019-20 के दौरान 47,046 हेक्टेयर के मुकाबले 1,15,969 हेक्टेयर तक पहुँच गया है जो पिछले तीन साल के औसत 62,641 हेक्टेयर से दोगुना है। (शेयर मंथन, 17 दिसंबर 2020)

 

 

 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख