शेयर मंथन में खोजें

धनिया में गिरावट, हल्दी और जीरे की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी साप्ताहिक रिपोर्ट

हल्दी वायदा (मई) की कीमतों में नरमी का रुझान है और यदि कीमतें 7,900 रुपये के सहारा स्तर से नीचे टूटती है तो आगे 7,700-7,500 रुपये तक गिरावट हो सकती है।

कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण कारोबारियों को एक नये लॉकडाउन की आशंका से सुस्त माँग के कारण तमिलनाडु, कर्नाटक और महाराष्ट्र में विभिन्न कृषि उपज विपणन समिति (एपीएमसी) के यार्डों में हल्दी की कीमतें गिर गयी हैं। स्टॉकिस्टों की ओर से खरीद में गिरावट के कारण भी कीमतों पर दबाव पड़ रहा है। लेकिन तेलंगाना के निजामाबाद एपीएमसी में हल्दी की कीमतें पिछले कुछ हफ्रतों में 7,050 रुपये प्रति क्विंटल और 6,800 रुपये प्रति क्विंटल के बीच हैं। महाराष्ट्र के सांगली से हल्दी गुजरात जाती है, विशेषकर भावनगर, जामनगर और अहमदाबाद जैसे शहरों में। लेकिन स्टॉकिस्टों की खरीदारी धीमी हो गयी है क्योंकि उन्हें डर है कि लॉकडाउन के कारण किराना स्टोर बंद हो जायेंगे। आने वाले 1-2 सप्ताह में आवक अच्छी बनी रहेगी।

जीरा वायदा (मई) की कीमतों का रुझान नकारात्मक है और कीमतें 14,045 रुपये के सहारा स्तर से टूटने के कगार पर है। यदि ऐसा होता है, तो कीमतों में 13,700-13,500 रुपये तक गिरावट हो सकती हैं। महामारी की दूसरी लहर के बीच लॉकडाउन की चिंताओं के कारण कमजोर माँग के साथ अधिक आवक के बाद सेंटीमेंट कमजोर हैं।
धनिया वायदा (मई) की कीमतों में 6,500-6,400 रुपये तक की गिरावट देखी जा सकती है। कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण पूरे राजस्थान में मसाला मंडियों सहित सभी कमोडिटी बाजारों में व्यापार प्रभावित हुआ। यह ध्यान दिया जाना चाहिये कि महामारी ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँच गयी है और आवक को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है। खरीदार स्थिति के बारे में अनिश्चित हैं और इस प्रकार तालाबंदी और देश के विभिन्न राज्यों में कर्फ्यू लगाये जाने का इंतजार कर रहे हैं। राजस्थान सरकार ने कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए 19 अप्रैल से 3 मई तक कार्यालयों और बाजारों को बंद करने का आदेश दिया है। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख