शेयर मंथन में खोजें

हल्दी को 7,400-7,700 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना - एसएमसी

हल्दी वायदा (अक्टूबर) का कारोबार कल काफी कम दायरे में हुआ है और कीमतें 0.4% की गिरावट के साथ बंद हुई।

अब कीमतों के 7,400-7,700 रुपये के दायरे में सीमित करने की संभावना हैं। आंध्र प्रदेश में प्रमुख हाजिर बाजार निजामाबाद में, कीमतें कल 0.4% बढ़कर 7,590 रुपये प्रति क्विंटल हो गयी। हल्दी की बुवाई वाले क्षेत्रों में पर्याप्त बारिश हुई है और अगले सीजन में अच्छे उत्पादन की उम्मीद है। 2021 के पहले 6 महीनों में हल्दी का निर्यात पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 3% कम होकर 77,300 टन हो गया, लेकिन आने वाले महीनों में यह अधिक हो सकता है।
जीरा वायदा (अक्टूबर) की कीमतों में कल 0.6% की गिरावट हुई। कीमतें 14,600-15,000 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। व्यापारियों और किसानों के पास पर्याप्त स्टॉक के कारण उच्च स्तर पर कीमतों पर दबाव रह सकता है। सितंबर-नवंबर के दौरान पश्चिमी क्षेत्र में सामान्य बारिश के पूर्वानुमान से गुजरात और राजस्थान में जीरा की बुवाई में बढ़ोतरी हो सकती है। 2021 (जनवरी-जून) में, देश ने पिछले साल की समान अवधि के 1.3 लाख टन की तुलना में 1.50 लाख टन से अधिक जीरा निर्यात किया है।
धनिया वायदा (अक्टूबर) का कारोबार करने की संभावना है। पिछले दो दिनों में राजस्थान के कोटा में हाजिर कीमतें 7,800 रुपये से ऊपर कारोबार कर रही है। अगस्त में शुष्क मौसम के कारण कीमतों में काफी वृद्धि हुई है, लेकिन मानसून की बारिश फिर से शुरू होने से कीमतों पर दबाव पड़ा है। अप्रैल-जून अवधि के दौरान धनिया का निर्यात 11% कम होकर पिछले वर्ष के 15,650 टन के मुकाबले 13,800 टन हुआ है लेकिन समान अवधि में 5 साल के औसत की तुलना में 14.7% अधिक है। (शेयर मंथन, 17 सितम्बर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी