शेयर मंथन में खोजें

सोने में गिरावट जारी, रुपया दे सकता कीमतों को दिशा - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के दायरे में रहने की संभावना है, जबकि डॉलर के कारोबार और वैश्विक जोखिम भावना से कीमतों को दिशा मिल सकती है।

रुपये के कारोबार से कीमतों को दिशा मिल सकती है। सोने (फरवरी) की कीमतें 28,000-28,950 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है, जबकि चांदी (मार्च) की कीमतें 37,000-38,000 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। अमेरिकी कर सुधार की प्रस्तावित योजना से अमेरिकी वृद्धि तेज होने की उम्मीद से पिछले कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट के बाद आज भी कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। इस बीच अमेरिकी रिपब्लिकनों के बहुमत वाले हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटीव ने सोमवार को कर सुधार के पक्ष में मतदान किया जिसे अब सीनेट में भेजा जायेगा जहाँ रिपब्लिकनों का डेमोक्रेटों से कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख