शेयर मंथन में खोजें

एमसीएक्स में हो सकती है सोने-चाँदी में गिरावट - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के नरमी रुझान के साथ एक दायरे में रहने की संभावना है।
जबकि शुक्रवार को जारी नॉन फार्म पेरोल के बेहतर आँकड़ों और अगली दरों में ब्याज बैठक में दरों में बढ़ोतरी की आशंका से कीमतों पर दबाव रह सकता है। एमसीएक्स में सोने की कीमतें नरमी के बीच 30,250 रुपये तक लुढ़क सकती है, जबकि चांदी की कीमतों में भी 38,600 रुपये तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। फरवरी में अमेरिकी रोजगार के अनुमान से बेहतर आँकड़ों के स्थिर रहने से आज सोने की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। फरवरी में अमेरिकी रोजगार में लगभग डेढ़ वर्ष में सबसे अधिक रोजगार की बढ़ोतरी हुई है। पिछले महीने में कुल 3,13,000 लोगों को रोजगारी मिला।  अमेरिकी रोजगार में बढ़ोतरी के बाद एशियाई बाजारों को राहत मिली है, जबकि मुद्रास्फीति के कमजोर रहने की आशंका और ब्याज दरों में अधिक तेजी से बढ़ोतरी से विश्व स्तर पर जोखिम कम हुआ है। उत्तर कोरिया के बीच तनाव कम होने की संभावना येन के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने के कारण आज सोने की कीमतों लगातार गिरावट जारी है। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख