शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों के तेजी के रुझान के साथ सीमित दायरे में रहने की संभावना है, जबकि उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली हो सकती है।

एमसीएक्स में सोना की कीमतों को 38,200 रुपये पर सहारा और 38,800 रुपये पर बाधा रह सकती है। चांदी की कीमतों में 45,400 रुपये के स्तर पर सहारे के साथ 46,000 रुपये तक बढ़त हो सकती है।
अमेरिकी कमजोर आँकड़ों से आर्थिक धीमेपन की आशंका और फेडरल रिजर्व द्वारा फिर से दरों में कटौती की संभावना से कल सोने की कीमतों में 1% की अधिक की बढ़त दर्ज की गयी थी। पिछले महीने अमेरिकी सेवा क्षेत्रों की वृद्धि दर तीन वर्षो में सबसे धीमी रही है। अमेरिकी आर्थिक आँकड़ों के अनुमान से कमजोर रहने से विश्व स्तर पर वितीय बाजार पर दबाव पड़ा, जिससे इक्विटी बेंचमार्क अगस्त के बाद निचले स्तर पर पहुँच गया। विश्व में सोने के सबसे बड़े ईटीएफ एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग बुधवार को बढ़ कर 923.76 टन हो गयी है, जो नवंबर 2016 के मध्य के बाद से सबसे अधिक है। (शेयर मंथन, 04 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

राग-बाजारी