शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

सोने की कीमतों में 53,600 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 54,380 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है जबकि चांदी की कीमतों में 67,200 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 70,300 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है।

कोरोना वायरस महामारी से ग्रस्त अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए अधिक स्टीमुलस उपायों की संभावना से डॉलर के कमजोर होने के बाद सुरक्षित-निवेश के लिए माँग के कारण आज सोने की कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर को पार कर 2,000 डॉलर के स्तर को भी पार कर गयी। कीमतों में तेजी इस विश्वास से प्रेरित है कि कोविड-19 के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था के बाधित होने की स्थिति में सोना अन्य परिसंपत्तियों से बेहतर विकल्प होगा।
केंद्रीय बैंक के प्रोत्साहन से मुद्रास्फीति को समायोजित करने के लिए अमेरिकी बॉन्ड की यील्ड कम हुई है और डॉलर तेजी से कमजोर हुआ है, जिससे सोना अधिक आकर्षक बन गया है, और अन्य मुद्राओं के साथ खरीदारों के लिए सोना सस्ता हो गया है। जुलाई में अमेरिकी मैनुफैक्चरिंग गतिविधियाँ लगभग 1-1/2 वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुँच गयी क्योंकि कोविड-19 संक्रमणों में फिर से बढ़ोतरी के बावजूद ऑर्डर में बढ़ोतरी हुई है। अमेरिकी कांग्रेस में प्रमुख डेमोक्रेटों और व्हाइट हाउस के वार्ताकारों ने कहा कि उन्होंने एक नये वायरस बिल पर बातचीत में प्रगति की है। अमेरिकी केंद्रीय बैंकरों ने कहा कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था, कोविड-19 के प्रसार में बढ़ोतरी को देखते हुये परिवारों और व्यवसायों और मास्क का व्यापक उपयोग के लिए सरकारी खर्च बढ़ाने की जरुरत है। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख