शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान- एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है। सोने की कीमतों में 49,980 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 50,360 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है जबकि चांदी की कीमतों में काफी अधिक उठापटक हो सकती है और कीमतों में 67,100 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 68,200 रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है।

अमेरिकी बेरोजगार दावों में बढ़ोतरी के साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लंबे समय से प्रतीक्षित प्रोत्साहन बिल पर वीटो की धमकी के बाद आर्थिक सुधार की गति बाधित होने की आशंका से आज सोने की कीमतों में स्थिरता देखी जा रही है। सोने की हाजिर कीमतें 1,872.60 डॉलर प्रति औसतन के पास कारोबार कर रही हैं जबकि अमेरिकी सोना वायदा 0.1% गिरकर 1,877.00 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। मंगलवार शाम को सोशल मीडिया पर पोस्ट किये गये एक वीडियो में, ट्रंप ने सांसदों से कहा कि वे खर्च करने वाले बिल के कोरोना वायरस सहायता भाग में प्रत्येक अमेरिकी को 600 डॉलर के बजाय 2,000 डॉलर का भुगतान करने की मंजूरी प्रदान करें। कल जारी आंकड़ों के अनुसार पहली बार बेरोजगारी लाभ के लिए दावा दायर करने वाले अमेरिकियों की संख्या अप्रत्याशित रूप से पिछले सप्ताह कम हुई है लेकिन अभी अधिक स्तरों पर बनी हुई। कोरोना वायरस मंदी से मई में रिकवरी शुरू होने के बाद अमेरिकी उपभोक्ता खर्च नवंबर में पहली बार फिसल गया और व्यक्तिगत आय में 1.1% की गिरावट हुई है।
ब्रिटेन और यूरोपीय संघ बुधवार को एक लंबे समय चले आ रहे व्यापार समझौते पर पहुँचने के करीब दिखाई दिये और उन्होंने आशा व्यक्त की है कि वे अब नये साल में आर्थिक टूट से बचने के लिए तैयार हैं। चांदी 1% की कीमतें बढ़कर 25.38 डॉलर प्रति औसतन हो गयी। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख