शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा बाजार में नरमी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है। सोने की कीमतों को 46,900 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 46,100 रुपये पर सहारा रह सकता है जबकि चांदी की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 61,200 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 59,900 रुपये पर सहारा रह सकता है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अगले साल तक अपनी मासिक बॉन्ड खरीद को कम करने और ब्याज दर में जल्द से जल्द बढ़ोतरी के संकेत के बाद आज सोने की कीमतों में गिरावट हुई है। बुधवार को अपने नीतिगत बयान में, अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने कहा कि वह नवंबर तक जल्द से जल्द बांड खरीद में कमी शुरू कर सकता है और फेड के आधे अधिकारी मुद्रास्फीति के जवाब में अगले साल ब्याज दरें बढ़ाने के लिए तैयार है। डॉलर इंडेक्स एक महीने के उच्च स्तर पर पहुँच गया, जिससे अन्य मुद्रायें रखने वालों के लिए सोने की माँग कम हो गयी।

रूस के वित्त मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि रूस ने जनवरी और जुलाई के बीच 173.99 टन सोने का उत्पादन किया, जो 2020 में इसी अवधि में उत्पादित 176.30 टन से कम है। स्विस सीमा शुल्क के अनुसार स्वीटजरलैंड से भारत को सोने का निर्यात अगस्त में पाँच महीने के उच्चतम स्तर पर पहुँच गया, जबकि चीन को निर्यात कम हो गया। चांदी की कीमतें 0.5% गिरकर 22.55 डॉलर प्रति औसतन पर आ गयी। (शेयर मंथन, 23 सितम्बर 2021)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख