शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा में नरमी का रुझान - एसएमसी

सर्राफा की कीमतों में नरमी रुझान रहने की संभावना है। सोने की कीमतों को 49,300 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 48,800 रुपये पर सहारा रह सकता है।

चांदी में बिकवाली होने की संभावना है और कीमतों को 66,700 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 65,700 रुपये पर सहारा रह सकता है। सोने की कीमतों में आज तेजी देखी जा रही है लेकिन कीमतें अमेरिकी खुदरा बिक्री में उछाल के बाद डॉलर के 16 महीने के उच्च स्तर के करीब पहुँचने के कारण कीमतें हाल के निचले स्तर के आसपास कारोबार कर रही है। अक्टूबर में अमेरिकी खुदरा बिक्री में अनुमान से अधिक बढ़ोतरी हुई है। इससे संकेत मिलता है कि उच्च मुद्रास्फीति से अभी तक खर्च में कमी नहीं हो रही है, यहाँ तक कि जीवन की बढ़ती लागत के बारे में चिंता ने उपभोक्ता सेंटीमेंट को नवंबर की शुरुआत में 10 साल के निचले स्तर पर भेज दिया। इस रिपोर्ट के कारण डॉलर 16 महीने के नये उच्च स्तर पर पहुँच गया, जिससे अन्य मुद्राओं को रखने वाले खरीदारों के लिए इसकी लागत बढ़ गयी।

फेडरल रिजर्व के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि वे उन तरीकों से सतर्क हैं जिनसे उच्च मुद्रास्फीति अमेरिकी घरों को प्रभावित कर सकती है और उपभोक्ता सेंटीमेंट को कम कर सकती है और इसे नियंत्राण में रखना चाहती है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने तीन घंटे से अधिक समय तक चलने वाले वीडियो कॉल में अपने चीनी समकक्ष पर मानवाधिकारों को लेकर दबाव डाला, जबकि शी जिनपिंग ने चेतावनी दी कि चीन ताइवान पर उकसावे का जवाब देगा। (शेयर मंथन, 17 नवंबर 2021)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख