शेयर मंथन में खोजें

सर्राफा की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी साप्ताहिक रिपोर्ट

जोखिम उठाने की क्षमता और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में वृद्धि के कारण सोने की कीमतें 52,000 रुपये के स्तर को पार करने के बाद फिर से फिसल गयी।

वॉल स्ट्रीट में बढ़त हुई और फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने संकेत दिया कि यूक्रेन में संघर्ष को लेकर अनिश्चितताओं के बावजूद इस महीने ब्याज दरों में बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। इसके बाद अमेरिकी 10-वर्षीय ट्रेजरी की यील्ड अधिक हो गयी। लेकिन इस तरह की अनिश्चितता के दौरान सोने को एक सुरक्षित निवेश माना जाता है, फिर भी अमेरिकी ब्याज दरों में बढ़ोतरी के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है, जिससे बुलियन रखने की अवसर लागत बढ़ जाती है। मार्च में अमेरिकी ब्याज दर में वृद्धि के बावजूद सोने की कीमतें बढ़ सकती हैं क्योंकि सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि रूस-यूक्रेन संघर्ष कैसे बढ़ता है। रूस के वित्त मंत्रालय ने कहा है कि वह अतिरिक्त तेल और गैस राजस्व के उपयोग से संबंधित अपने वित्तीय नियम के कुछ हिस्सों के निलंबन के कारण इस वर्ष विदेशी मुद्रा और सोने की खरीद रोक रहा है।

तकनीकी रूप से, सोना (अप्रैल) वायदा में कुल मिलाकर निकट अवधि में तेजी का रुझान हैं। दैनिक बार चार्ट पर कीमतें चार सप्ताह पुराने तेजी के रुझान में हैं। तेजड़ियों के लिए कीमतों को अगला लक्ष्य फरवरी के उच्च स्तर 1,976.50 डॉलर के मजबूत अड़चन को पार करना है। मंदड़ियों के लिए अगला लक्ष्य वायदा कीमतों को मजूबत तकनीकी सहारा स्तर 1,882.50 डॉलर से नीचे की ओर ले जाना है। चांदी वायदा में कुल मिलाकर निकट अवधि में तेजी का रुझान हैं। दैनिक बार चार्ट पर कीमतें चार सप्ताह पुराने तेजी के रुझान में हैं। चांदी के तेजड़ियों के लिए कीमतों को अगला लक्ष्य 26.00 डॉलर प्रति औसतन के मजबूत बाधा को पार करना है। इस सप्ताह सोने की कीमतें 50,700 रुपये के पास सहारा के साथ 52,900 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती है। चांदी की कीमतें 66,000-69,000 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख