शेयर मंथन में खोजें

सुरक्षित निवेश के लिए माँग कम होने से सर्राफा को मदद - एसएमसी

सर्राफा में सीमित दायरे में कारोबार होने की संभावना है।

सोने की कीमतों को 51,400 रुपये पर सहारा और 51,800 रुपये पर रुकावट रह सकता है। चांदी की कीमतों में तेजी रहने की संभावना है और कीमतों को 68,600 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 68,000 रुपये पर सहारा रह सकता है। फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की मुद्रास्फीति को लेकर आक्रामक रुख के बाद अमेरिकी ट्रेजरी की यील्ड के कई वर्षो के उच्च स्तर पर पहुँचने के कारण आज सोने की कीमतों में गिरावट हुई है जबकि यूक्रेन संकट के गहराने के कारण सुरक्षित निवेश के लिए बुलियन की माँग से कीमतों को मदद मिली। पॉवेल ने संकेत दिया कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक ‘बहुत अधिक’ चल रही मुद्रास्फीति को कम करने के लिए आवश्यक होने पर सामान्य से अधिक मात्रा में ब्याज दरों में वृद्धि करेगा। बेंचमार्क 10-वर्षीय ट्रेजरी नोट पर यील्ड मई 2019 के बाद पहली बार 2.3% से ऊपर पहुँच गयी है जबकि दो और 10-वर्षीय ट्रेजरी नोटों के लिए दरों के बीच बारीकी से देखा गया अंतर आर्थिक मंदी का एक संभावित संकेत है।

बाजार के विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिकी ट्रेजरी की बाजार में तेज चाल तेजी से आने वाली मंदी के जोखिम की ओर इशारा कर रही है। बाजारों ने अर्थव्यवस्था के लिए फेड की योजना पर संदेह किया है क्योंकि यह मुद्रास्फीति से लड़ने के लिए केवल में ब्याज दरों में वृद्धि करता है। इस बीच, यूरोपीय संघ की सरकारें इस बात पर विचार करेंगी कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के कारण रूस पर तेल प्रतिबंध लगाया जाए या नहीं, जबकि वे इस सप्ताह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ कई चरणों में होने वाली शिखर सम्मेलन में वार्ता में उपस्थित होंगे। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख