शेयर मंथन में खोजें

फेड ने बढ़ायी ब्याज दरें, डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी

डॉलर के मुकाबले रुपये में गुरुवार को कमजोरी देखने को मिली है।

पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से डॉलर के मुकाबले रुपये में लगातार मजबूती देखी जा रही थी। ऐसा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भावों में नरमी की वजह से हो रहा था। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी कर दी है, जिसकी वजह से डॉलर में मजबूती आयी है। गुरुवार को रुपया 28 पैसे की गिरावट के साथ 70.68 के स्तर पर खुला।
बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपये में बड़ी तेजी देखी गयी थी। हालांकि, कारोबार के अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 4 पैसे की तेजी के साथ 70.40 पर बंद हुआ था।
घरेलू मोर्चे की बात करें तो, आरबीआई के इस महीने 10,000 करोड़ रुपये की जगह 50,000 करोड़ रुपये सिस्टम में डालने के निर्णय से बुधवार को रुपये को सहारा मिला था। इससे पहले भी आरबीआई ने दो बार ओपन मार्केट ऑपरेशन (ओएमओ) के जरिए 20,000 करोड़ रुपये बाजार में डाल चुका है।
फेड ने बुधवार को ब्याज दरों में 0.25% की बढ़ोतरी की है और अगले साल भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत भी दिये हैं। इस साल चौथी बार ब्याज दरों में वृद्धि की उम्मीद पहले से की जा रही थी। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख