शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी कच्चे तेल में तेजी, लेकिन आपूर्ति बढ़ने से चिंता बढ़ी

अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतों में शुक्रवार को तेजी देखी गयी, जिसमें पिछले सत्र में गिरावट देखी गयी थी।

लेकिन अमेरिकी कच्चे तेल के भंडार में बढ़ोतरी और वैश्विक अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ रही चिंताओं की वजह से बाजार पर दबाव देखा जा सकता है।
यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड वायदा, 1.37 डॉलर या 3.07% की बढ़त के साथ 0042 GMT पर 45.98 डॉलर प्रति बैरल था, जो इसके पूर्व 46.05 डॉलर प्रति बैरल के उच्च स्तर पर था। कल 3.48% यानि 1.61 डॉलर गिरकर 44.61 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था।
ब्रेंट क्रूड वायदा में अभी व्यापार शुरू नहीं हुआ था। कल ब्रेंट क्रूड वायदा 4.24% या 2.31 डॉलर घटकर 52.16 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था।
दो साल में सबसे बड़ी एक दिवसीय रैली के बाद कच्चे तेल की कीमतें एक दिन बाद वैश्विक अर्थव्यवस्था और आपूर्ति की चिंता के कारण गुरुवार को गिरकर एक साल से भी अधिक के निचले स्तर पर आ गई थीं। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख