शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल के दामों में गिरावट से डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत

विदेशी मुद्रा प्रवाह में तेजी से गिरावट और निर्यातकों और बैंकों द्वारा अमेरिकी मुद्रा की लगातार की जा रही बिक्री के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट की वजह से डॉलर के मुकाबले रुपया अब 70 के स्तर को तोड़ दिया है।


इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले विदेशों में कुछ मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की कमजोरी ने से रुपये को समर्थन हासिल हुआ है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा में घरेलू इकाई 70.05 रुपये पर खुला, कच्चे तेल में गिरावट की वजह से डॉलर के मुकाबले 69.87 के स्तर पर पहुंच गया।
ब्रेंट क्रूड, मंगलवार को 4.2% गिरकर 14 महीने के निचले स्तर 57.07 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
मंगलवार को डॉलर में काफी कमजोरी देखी गयी थी। 112 पैसे की मजबूती के साथ पांच साल में पहली बार एक दिन में रुपया इतना मजबूत हुआ। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख