शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 14 महीने के निचले स्तर पर पहुँच गयी है।

जिसकी वजह से मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 37 पैसे की मजबूती देखी गयी है। अब डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 71.19 पर है।
इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में, रुपया 71.34 पर मजबूती से शुरू हुआ और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले और 37 पैसे मजबूत होकर 71.19 पर पहुंच गया। सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 34 पैसे की मजबूती के साथ 71.56 पर बंद हुआ था।
अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.22% गिरकर 14 महीने के निचले स्तर 58.85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुँच गया।
हालांकि, घरेलू इक्विटी बाजार में गिरावट से घरेलू मुद्रा को लाभ हुआ। शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स 0.47% यानि 170.50 अंकों की गिरावट के साथ 36,099.57 पर कारोबार करता हुआ देखा गया है। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख