शेयर मंथन में खोजें

दो दिन की गिरावट के बाद सँभले भारतीय बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 41,000 के ऊपर बंद

मजबूत वैश्विक संकतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबार की शुरुआत हरे निशान में हुई और इसकी बढ़त दिन भर कायम रही।

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में आयी मजबूती से संकेत लेते हुए आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 41,131.57 पर खुला। मंगलवार को यह कमजोरी के साथ 40,966.86 पर बंद हुआ था। आज सेंसेक्स दिन भर 41,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बना रहा और आखिरकार 0.57% या 231.80 अंकों की बढ़त के साथ 41,198.66 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 (Nifty 50) आज अपने पिछले बंद स्तर 12,055.80 के मुकाबले 73.70 अंकों या 0.61% की मजबूती के साथ 12,129.50 पर रहा।
भारतीय बाजार में आज आयी तेजी में सर्वाधिक योगदान एफएमसीजी (FMCG) और कैपिटल गुड्स (Capital Goods) क्षेत्र के शेयरों का रहा। आज बीएसई के कुल शेयरों में से 1,268 शेयरों में बढ़त के मुकाबले 1,246 शेयरों में कमजोरी रही, जबकि 165 शेयर पिछले बंद भाव के मुकाबले बिना किसी परिवर्तन के बंद हुए। आज निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 शेयरों में मजबूती और 15 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयरों में तेजी और 08 शेयरों में कमजोरी रही।
सेंसेक्स के शेयरों की बात करें तो आज बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 4.95%, नेस्ले इंडिया (Nestle India) में 2.96% और आईटीसी (ITC) में 2.64% की मजबूती रही। दूसरी ओर टीसीएस (TCS) में 1.44%, एचडीएफसी (HDFC) में 1.18% और अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) में 0.88% की गिरावट दर्ज की गयी। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2020)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख