भारती एयरटेल (Bharti Airtel) की सब्सीडियरी कंपनी भारती इन्फ्राटेल लिमिटेड (Bharti Infratel Ltd) का शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई पर 200 रुपये पर लिस्ट हुआ।
पिछले एक साल के दौरान निफ्टी (Nifty) में भले ही महज 7% की तेजी आयी हो लेकिन आईटी (IT) और फार्मा (Pharma) जैसे क्षेत्रों ने अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है।
अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।
हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए।