शेयर मंथन में खोजें

आईडीएफसी (IDFC) का मुनाफा बढ़ा

बुनियादी ढाँचा क्षेत्र की कंपनी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (Infrastructure Development Finance Company Ltd) के तिमाही नतीजे अच्छे रहे हैं।

सालाना आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 269.90 करोड़ रुपये से बढ़कर 321.47 करोड़ रुपये हो गया है। इस तरह साल-दर-साल कंपनी के मुनाफे में 19% का इजाफा हुआ। कारोबारी साल 2010-11 की अक्टबूर-दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय भी बढ़ी है। कंपनी की कुल आय 997.61 करोड़ रुपये से बढ़कर 1310.01 करोड़ रुपये हो गयी।
आईडीएफसी ने सोमवार को बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजे सामने रखे। इसकी प्रतिक्रिया मंगलवार को बाजार खुलने पर कंपनी के शेयर पर दिखेगी। हालाँकि सोमवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर में उतार-चढ़ाव का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में सोमवार के कारोबार में कंपनी का शेयर 0.74% की कमजोरी के साथ 147.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख