शेयर मंथन में खोजें

बीपीसीएल (BPCL) को मिला नया गैस भंडार

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Bharat Petroleum Corporation Ltd) ने नये प्राकृतिक गैस क्षेत्र की खोज की है।

कंपनी ने ऑफशोर मोजाम्बिक (Offshore Mozambique) में गैस खोज की है। कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सीडियरी भारत पेट्रो रिसॉर्सेज लिमिटेड (Bharat Petro Resources Ltd) को एनादार्को पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन, यूएसए (एनादार्को) [Anadarko Petroleum Corporation, USA (Anadarko)] ने यह जानकारी दी है कि ऑफशोर मोजाम्बिक स्थित ट्यूबारो एक्स्प्लोरेशन कुए में प्राकृतिक गैस की प्राप्ति हुई है। इस ब्लॉक में बीपीआरएल की 10% हिस्सेदारी है।  
शेयर बाजार में आज के कारोबार में बीपीसीएल के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में सोमवार के कारोबार में कंपनी का शेयर 603.90 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अब इसकी तेजी में कमी आयी और बीएसई में दोपहर 2:45 बजे यह 2% की मजबूती के साथ 599.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख