शेयर मंथन में खोजें

जीई शिपिंग (GE Shipping) ने इसलिए किया समझौता

जीई शिपिंग (GE Shipping) ने एक नया समझौता किया है।

कंपनी ने प्रति 1,57,000 टन लदान क्षमता वाले 2 स्यूजमैक्स क्रूड कैरियर्स की खरीदारी के लिए यह समझौता किया है। कंपनी को चालू वित्त की अंतिम तिमाही में 2010 और 2011 में बने इन जहाजों के मिलने की उम्मीद है। इस समय कंपनी के पास कुल 38 जहाज हैं।
बीएसई में जीई शिपिंग का शेयर शुक्रवार के 362.75 रुपये के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 364.25 रुपये पर खुला और 368.00 रुपये के उच्च स्तर को छुआ। आज कंपनी के शेयर में बढ़त का रुख देखने को मिला। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 4.55 रुपये या 1.25% की मजबूती के साथ 367.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख