शेयर मंथन में खोजें

अतुल ऑटो (Atul Auto) की बिक्री में 36.18% की भारी गिरावट

दिसंबर 2016 में अतुल ऑटो (Atul Auto) की बिक्री में 36.18% की गिरावट आयी है।

दिसंबर 2015 में हुई 4,005 वाहनों की बिक्री के मुकाबले दिसंबर 2016 महीने में 2,556 वाहनों की बिक्री हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 36.18% कम है। इसके अलावा अप्रैल से दिसंबर की 9 महीने की अवधि में भी कंपनी की बिक्री 8.88% घटी और यह 33,372 इकाई से घट कर 30,410 इकाई रह गयी।
बीएसई में अतुल ऑटो का शेयर शुक्रवार के 407.40 रुपये के मुकाबले आज बढ़त के साथ 411.05 रुपये पर खुला और 421.05 रुपये के उच्च स्तर को छुआ। आज कंपनी के शेयर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयर में 12.15 रुपये या 2.98% की मजबूती के साथ 419.55 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख