शेयर मंथन में खोजें

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने की एमसीएलआर में कटौती

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने बीएसई को एमसीएलआर में 20 से 45 आधार अंकों की कटौती की जानकारी दी है।

नयी दरों में बैंक ने रात भर के लिए 8.20%, एक महीने के लिए 8.25% और तीन महीनों के लिए 8.40% एमसीएलआर कर दी है। इसके अलावा बैंक की एमसीएलआर 6 महीनों के लिए 8.65%, एक साल, दो साल और तीन साल की अवधि के लिए 9.00% होगी। बैंक की ये नयी दरें 1 जनवरी से प्रभाव में आ चुकी हैं।
बीएसई में कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर शुक्रवार के 719.05 रुपये के मुकाबले आज सपाट इसी स्तर पर खुला और 708.15 रुपये तक गिरा। कंपनी का शेयर अभी तक के कारोबार में अधिकतर लाल निशान पर रहा है। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयर में 7.45 रुपये या 1.04% की कमजोरी के साथ 711.60 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 02 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख