शेयर मंथन में खोजें

एनएमडीसी (NMDC) ने बढ़ाये लौह अयस्क के दाम

एनएमडीसी (NMDC) ने लौह अयस्क की कीमत में 6.72% की वृद्धि कर दी है।

03 जनवरी से प्रभाव में आयी नयी कीमतों में कंपनी ने बढ़ोतरी करते हुए लम्प अयस्क 2,225 रुपये प्रति वेट मेट्रिक टन और फाइंस 1,985 रुपये प्रति वेट मेट्रिक टन कर दी है। इस सूचना के बाद कंपनी के शेयर में 5% से अधिक की मजबूती आ चुकी है।
बीएसई में एनएमडीसी का शेयर मंगलवार के 130.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 131.90 रुपये पर खुला है। लगातार ऊपर चढ़ते हुए करीब साढ़े 10 बजे यह 6.65 रुपये या 5.11% की मजबूती के साथ 136.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख