शेयर मंथन में खोजें

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने किया 1 साल तक फ्री इंटरनेट का ऐलान

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने मंगलवार को अपनी नयी योजना की घोषणा कर दी है।

रिलायंस जियो से मुकाबला करने के लिए कंपनी ने हर उपभोक्ता को एयरटेल 4जी नेटवर्क में स्विच करने पर 12 महीनों तक मुफ्त 3जी इंटरनेट डाटा देने का ऐलान किया है, जिसका मूल्य करीब 9,000 रुपये है। इसके अलावा उपभोक्ता देश के सबसे तेज 4जी इंटरनेट का लाभ भी कम दामों पर उठा सकेंगे। 28 फरवरी तक मिलने वाले इस ऑफर में उपभोक्ताओं को मुफ्त कॉलिंग की भी सुविधा मिलेगी।
बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर मंगलवार के 303.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली गिरावट के साथ 302.20 रुपये पर खुला है। करीब 11 बजे यह 1.85 रुपये या 0.61% की कमजोरी के साथ 301.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख